आप सरकार ने नगर निकाय में 2400 करोड़ रुपये की अनियमितताओं पर विधानसभा का एकदिवसीय सत्र बुलाया

आप सरकार ने नगर निकाय में 2400 करोड़ रुपये की अनियमितताओं पर विधानसभा का एकदिवसीय सत्र बुलाया

आप सरकार ने नगर निकाय में 2400 करोड़ रुपये की अनियमितताओं पर विधानसभा का एकदिवसीय सत्र बुलाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: December 15, 2020 12:10 pm IST

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा का एकदिवसीय सत्र बुलाया है जिसमें भाजपा शासित नगर निगमों में 2400 करोड़ रुपये के कथित अनियमितताओं पर चर्चा होगी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘एमसीडी में 2400 करोड़ रुपये की अनियमितता को लेकर दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बृहस्पतिवार को आयोजित होगा।’’

2022 में होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले भाजपा शासित दिल्ली के नगर निगमों में कोष की कथित धोखाधड़ी को लेकर सत्तारूढ़ आप के नेताओं ने हमले तेज कर दिए हैं।

भाजपा ने आरोपों से इंकार किया है और कहा कि किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

भाषा नीरज नीरज उमा

उमा


लेखक के बारे में