‘दक्षिणपंथी गुंडों’ से कॉजपा प्रदर्शनकारियों की रक्षा करेंगे: ‘आप’

‘दक्षिणपंथी गुंडों’ से कॉजपा प्रदर्शनकारियों की रक्षा करेंगे: ‘आप’

‘दक्षिणपंथी गुंडों’ से कॉजपा प्रदर्शनकारियों की रक्षा करेंगे: ‘आप’
Modified Date: July 31, 2026 / 12:19 pm IST
Published Date: July 31, 2026 12:19 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों को यदि ‘‘दक्षिणपंथी गुंडों’’ से खतरा है तो पार्टी उनकी रक्षा करेगी।

भारद्वाज ने ‘दिल्ली की जनरेशन जेड’ को संबोधित करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुए किसी विद्यार्थी को अगर दिल्ली में दक्षिणपंथी गुंडों से धमकी मिल रही है तो डरिए मत। उन्हें घर बुलाइए और हमें सूचना दीजिए। हम उनसे निपट लेंगे।’’

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारद्वाज की ‘‘बड़ी घोषणा’’ को साझा करते हुए कहा, ‘‘हम सभी मिलकर इन गुंडों को ठीक कर देंगे।’’

ये टिप्पणियां दिल्ली सरकार के गृह विभाग के इस आदेश के एक दिन बाद आई हैं कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ अब कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

आदेश में कहा गया कि पहले से गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए लोगों के मामलों की जल्द समीक्षा कर उन्हें रिहा किया जाएगा।

हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रदर्शन में शामिल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

सिम्मी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में