Sunday School Open News: अब हर सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, रविवार को लगेंगी क्लास, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Sunday School Open News: अब हर सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, रविवार को लगेंगी क्लास, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Sunday School Open News: अब हर सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, रविवार को लगेंगी क्लास, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Sunday School Open News: अब हर सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, रविवार को लगेंगी क्लास, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश /image: AI Generated

Modified Date: July 31, 2026 / 11:50 am IST
Published Date: July 31, 2026 11:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • 3 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक उज्जैन के सभी सरकारी और निजी स्कूल हर सोमवार बंद रहेंगे
  • सोमवार की छुट्टी की भरपाई के लिए संबंधित रविवार को नियमित कक्षाएं लगेंगी
  • महाकाल की सवारी और भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

उज्जैन Sunday School Open News: सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो गया है और इसका समापन 28 अगस्त, 2026 को होगा। भगवान शिवजी के भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत ही खास होता है। इस महीने में शिवजी ने माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रुप में स्वीकार किया था। वहीं, अब सावन के बीच महाकाल की नगरी उज्जैन में जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

रविवार को लगेंगी कक्षाएं (Ujjain school holiday)

Sunday School Open News जिला प्रशासन ने उज्जैन के सभी स्कूलों में सोमवार (Monday School Close) को छुट्टी घोषित कर दी गई है। सोमवार के अवकाश की भरपाई के लिए संबंधित रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने ये फैसला बाबा महाकाल की सवारियों के दौरान शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए लिया है। उज्जैन शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार अवकाश रहेगा। रविवार को कक्षाएं लगेंगी।

किन मार्गों से होकर गुजरेगी महाकाल की सवारी? (Mahakal Sawari 2026)

Sunday School Open News भगवान महाकाल की सवारी शाम 4 बजे मंदिर के सभा मंडप में पूजन के बाद प्रारंभ होगी। सवारी का मार्ग रहेगा, महाकाल मंदिर, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, रामघाट, रामानुजकोट, कार्तिक चौक, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, महाकाल मंदिर। रामघाट पर पूजन-अर्चन के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर लौटेगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.