झारखंड से अगवा युवती नोएडा में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

झारखंड से अगवा युवती नोएडा में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

झारखंड से अगवा युवती नोएडा में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: December 8, 2020 6:28 am IST

नोएडा (उप्र), आठ दिसंबर (भाषा) नोएडा एवं झारखंड पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर झारखंड में गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र से कथित रूप से अगवा एक युवती को यहां सेक्टर 45 से बरामद कर लिया।

पुलिस ने युवती को अगवा करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस घटना में कथित रूप से शामिल चार लोग अभी फरार हैं।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि झारखंड पुलिस एवं नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत सेक्टर 45 से युवती को बरामद कर लिया। उसे अगवा करने के आरोपी मनीष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

युवती का 29 नवंबर को उस समय कथित रूप से अपहरण हो गया था, जब वह जिम से लौट रही थी।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में