नोएडा के निठारी गांव से अगवा हुई किशोरी बरामद

नोएडा के निठारी गांव से अगवा हुई किशोरी बरामद

नोएडा के निठारी गांव से अगवा हुई किशोरी बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: March 12, 2022 3:32 pm IST

नोएडा (उप्र), 12 मार्च (भाषा) नोएडा के निठारी गांव से अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है और उसे अगवा करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सेक्टर 20 थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निठारी गांव से एक किशोरी कुछ दिन पूर्व लापता हो गई थी। इस मामले में उसके परिजनों ने आशिफ नामक युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार रात को मामले में एक आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर अगवा हुई किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।

सिंह ने बताया कि किशोरी की चिकित्सकीय जांच करवायी जा रही है।

भाषा सं शोभना सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में