अमेठी (उप्र), तीन सितंबर (भाषा) जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव में तेज बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक जिले में लगातार बारिश हो रही है इस बीच श्यामलाल चौहान (66) निवासी गांव नया पुरवा सरूवावा के कच्चे मकान की दीवार बुधवार देर शाम गिर गयी जिसके मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये।
श्यामलाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेंटुआ ले जाया गया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
प्रभारी निरीक्षक थाना मुंशीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नियमानुसार सुल्तानपुर पुलिस द्वारा कराया जाएगा।
भाषा सं जफर वैभव
वैभव