Datia By Election Last Day Of Nomination : दतिया में आज बजेगा चुनावी बिगुल! CM मोहन यादव और जीतू पटवारी की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी भरेंगे नामांकन

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने-अपने प्रत्याशियों के साथ बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और PCC चीफ जीतू पटवारी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

Datia By Election Last Day Of Nomination : दतिया में आज बजेगा चुनावी बिगुल! CM मोहन यादव और जीतू पटवारी की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी भरेंगे नामांकन

Datia By Election Last Day Of Nomination

Modified Date: July 13, 2026 / 08:54 am IST
Published Date: July 13, 2026 8:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।
  • भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह नामांकन भरेंगे।
  • दोनों दलों ने नामांकन के दौरान बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है।

दतिया : Datia By Election Last Day Of Nomination :  दतिया विधानसभा उप-चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद सरगर्मियों भरा रहने वाला है, क्योंकि आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इस खास मौके पर आज दतिया में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगने जा रहा है। आज दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार अपना-अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नामांकन के दौरान रहेंगे मौजूद

बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आज अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। दोनों ही दलों ने इस दौरान भारी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा खुद मौजूद रहेंगे।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी रहेंगे मौजूद

वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के नामांकन के दौरान भी विपक्ष के बड़े नेता एकजुट नजर आएंगे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पीसीसी (PCC) चीफ जीतू पटवारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.