अश्लील वीडियो बना युवती को ब्लैकमेल कर लंबे समय तक करता रहा बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बना युवती को ब्लैकमेल कर लंबे समय तक करता रहा बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बना युवती को ब्लैकमेल कर लंबे समय तक करता रहा बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: February 19, 2021 10:58 am IST

सम्भल (उप्र), 19 फरवरी (भाषा) जिले के बनियाथेर थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो बनाकर एक युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने दर्ज मामले के आधार पर शुक्रवार को बताया कि नखासा क्षेत्र निवासी शरीफ नामक व्यक्ति बनियाथेर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के घर आता-जाता था जहां उसने उसकी 21 वर्षीय बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया।

read more: भोपाल रेप केस को लेकर सीएम शिवराज पर बरसे राहुल गांधी, कहा- यही है सरकार के ‘…

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लड़की से बलात्कार करता रहा। जायसवाल ने कहा कि लड़की की जब शादी हो गई, तब भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास करता रहा और फिर अश्लीन वीडियो उसके पति को भेज दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता ने मामला दर्ज कराया जिसके बाद आरोपी को बृहस्पतिवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

read more: विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही दो बार…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com