Bihar Crime: अंधविश्वास ने फिर ले ली पति-पत्नी की जान, बीमार पड़ा तो लगाया जादू-टोना करने का आरोप, सुनसान जगह पर ले जाकर कर दी हत्या
अंधविश्वास ने फिर ले ली पति-पत्नी की जान, बीमार पड़ा तो लगाया जादू-टोना करने का आरोप, Accused of practicing witchcraft, taken to a secluded place and murdered

Bihar Crime
जमुई : Bihar Crime बिहार के जमुई जिले में कथित तौर पर डायन होने के शक में बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना झाझा थानाक्षेत्र क चिल्को गांव की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और उनकी पत्नी 63 वर्षीय जासो देवी के रूप में हुई है।
Bihar Crime पुलिस अधीक्षक मदन कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि गांववालों ने दंपति को एक सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद उनकी हत्या कर दी। उन्होंने हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक के बेटे रंजीत भुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि मसान घाट के रहने वाले अशोक भुल्ला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके माता-पिता की हत्या की है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अशोक भुल्ला के परिवार में एक व्यक्ति की बीमार पड़ने पर मौत हो गई थी, जिसको लेकर दंपति पर टोटका करने का आरोप लगा था।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Accused of practicing witchcraft, taken to a secluded place and murdered

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm