बदायूं में गोकशी के मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बदायूं में गोकशी के मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बदायूं में गोकशी के मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Modified Date: September 23, 2026 / 10:20 am IST
Published Date: September 23, 2026 10:20 am IST

बदायूं (उप्र), 23 सितंबर (भाषा) बदायूं के दातागंज क्षेत्र में मंगलवार देर रात कादर चौक और अलापुर थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोकशी के मामले में वांछित और 25,000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से गोकशी के तमाम उपकरण और तमंचा, जिंदा कारतूस, छुरा, रस्सी आदि बरामद हुए हैं। पुलिस को आरोपी की काफी दिनों से तलाश थी।

पकड़े गए आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि इस मुठभेड़ में एक उप निरीक्षक भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदायूं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 25,000 रुपये के इनामी वांछित और आरोपी जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरुद्दीन निवासी रमजानपुर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गोलीबारी की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी।

इस मुठभेड़ में उपनिरीक्षक कमर अहमद भी घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, चार खोखे, छुरा और रस्सी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत अन्य मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

भाषा सं राजेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में