नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग के आचार्य एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता आचार्य रंजन कुमार त्रिपाठी को रविवार को संस्कृत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में आचार्य रंजन कुमार त्रिपाठी के योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें ‘डॉ. गिरधारी लाल संस्कृत गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार के तहत उन्हें एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
भाषा नरेश सुरेश
सुरेश