Actor Abhinay Passes Away: सिनेमा जगत को बड़ा झटका, इस मशहूर अभिनेता का निधन, इतने साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Ads

सिनेमा जगत को बड़ा झटका, इस मशहूर अभिनेता का निधन, Actor Abhinay passes away: Famous Tamil actor Abhinay passed away in Chennai on Monday

  •  
  • Publish Date - November 10, 2025 / 09:24 PM IST,
    Updated On - November 11, 2025 / 12:12 AM IST

Tauqeer Nizami Latest News. Image Credit: IBC24

चेन्नई: Actor Abhinay Passes Away: ‘थुल्लुवाधो इलमई’ में अपनी भूमिका के लिए मशहूर तमिल अभिनेता अभिनय का सोमवार को चेन्नई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अभिनय (44) लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। वह बीमारी से जूझ रहे थे और चंदे के जरिए धन एकत्र करने के बाद उनका इलाज कराया गया था।

Actor Abhinay Passes Away: अभिनय के साथ ‘थुल्लुवधो इलमई’ में काम कर चुके अभिनेता धनुष ने उनके इलाज के लिए कथित तौर पर पांच लाख रुपये का योगदान दिया था। वह अकेले रहते थे और उनका कोई परिवार नहीं था। दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नदिगर संगम) के उपाध्यक्ष ‘पूची’ मुरुगन ने बताया कि संघ के सदस्यों ने उनके अंतिम संस्कार में मदद की।

मुरुगन ने कहा, ‘‘अभिनेता बाला (‘कलाक्का पोवाथु यारु’-प्रसिद्धि) ने भी आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से बहुत मदद की।’’ बाला ने अभिनय के इलाज के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये का योगदान दिया।

इन्हे भी पढ़ें: