अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिल्ली के गुरुद्वारा फैसिलिटी को दान दिए 2 करोड़ रुपए
अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिल्ली के गुरुद्वारा फैसिलिटी को दान दिए 2 करोड़ रुपए
नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में शुरू किए गए श्री गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केन्द्र को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए दो करोड़ रुपये दान दिए हैं।
Read More News: कोरोना वायरस को जैविक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने चीन ने की थी जांच, मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। सिरसा ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘ ‘सिख महान है, उनक सेवा को सलाम,’ अमिताभ बच्चन जी ने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केन्द्र को दो करोड़ रुपये का योगदान देते समय यह शब्द कहे।’’
Read More News: कोरोना कर्फ्यू में फायरिंग करके बदमाश फरार, इधर अज्ञात वाहन की ठोकर से VIP ड्यूटी में तैनात SI की मौत
उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी है, बच्चन हर दिन केन्द्र में चल रहे काम के बारे में पूछते थे। मध्य दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में सोमवार दोपहर से 300 बिस्तर वाले गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केन्द्र को खोला गया है।
अन्य एक ट्वीट में सिरसा ने बताया कि 78 वर्षीय अभिनेता ने इस केन्द्र के लिए विदेश से ऑक्सीजन सिलेन्डर भी मंगवाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ वह केवल बड़े पर्दे के ही नहीं असल जिंदगी में भी एक नायक हैं।’’
Read More News: चाय पीने से रोका जा सकता है कोरोना संक्रमण ? जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई
बच्चन ने रविवार को प्रसारित किए गए ‘वैक्स लाइव: द कंसर्ट टू रियुनाइट द वर्ल्ड’ के दौरान वैश्विक समुदाय से वैश्विक महामारी की दूसरी लहर की मार झेल रहे भारत की मदद करने की अपील की थी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 13,336 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 273 और लोगों की मौत हुई।
Read More News: छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर! कम हुआ नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 12810 मरीज डिस्चार्ज, 189 मरीजों की मौत

Facebook


