BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शादी का झांसा देकर 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज
Bhasha
Published: 27 Apr 2026 | 3:12 pmModified: 27 Apr 2026 | 3:12 pm

हैदराबाद, 27 अप्रैल (भाषा) लंदन में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शादी का झांसा देकर उससे 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक अभिनेत्री और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध स्टेशन (सीसीएस) में 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 20 अप्रैल को आरोपी अभिनेत्री और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे के साथ नौ करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है... हम इसकी जांच कर रहे हैं।”

अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका बेटा 2018 में भारत की अपनी यात्रा के दौरान कुछ दोस्तों के माध्यम से आरोपी से मिला था।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने शिकायतकर्ता के बेटे को बताया कि वह एक अभिनेत्री है और उसने अमेरिका से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

शिकायत में कहा गया है कि मार्च 2018 में मुलाकात के दो महीने के भीतर आरोपी अभिनेत्री ने शिकायतकर्ता के बेटे को शादी का प्रस्ताव दिया और कहा कि उसका तलाकशुदा होने मायने नहीं रखता है।

इसमें कहा गया है, “शिकायतकर्ता के बेटे ने जब शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, तो आरोपी अभिनेत्री ने उसे बताया कि उसके एच1बी वीजा में कुछ समस्या है। उसने यह भी बताया कि उसके शिक्षा ऋण का भुगतान बाकी है और उसके पिता ने उसे आर्थिक सहायता देना बंद कर दिया है। उसने शिकायतकर्ता के बेटे से आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया, जिसे उसने इस आश्वासन पर स्वीकार कर लिया कि वह उससे शादी करेगी।”

शिकायतकर्ता के अनुसार, जुलाई 2020 में जब उसके बेटे ने शादी की बातचीत के लिए दोनों परिवारों की मुलाकात कराने को कहा, तो आरोपी अभिनेत्री ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसके बेटे ने आरोपी अभिनेत्री से उसके पैसे और शादी के बहाने खरीदा गया सोना लौटाने के लिए कहा, तो उसने उससे दूरी बना ली।

शिकायतकर्ता ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई, जिसमें आरोपी अभिनेत्री 70 लाख रुपये लौटाने के लिए सहमत हो गई और ‘ब्लैंक चेक’ भी दिए, लेकिन बाद में उसने उन्हें फाड़ दिया।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इसके बाद नवंबर 2020 में अभिनेत्री की बहन और मां ने उसके बेटे से संपर्क किया और कहा कि अभिनेत्री उससे संबंध टूटने के बाद अवसाद में है। उसने कहा कि अभिनेत्री की मां और बहन पर भरोसा करके उसके बेटे ने उसके साथ फिर से रिश्ता कायम कर लिया।

शिकायकर्ता के मुताबिक, 2020 से 2025 तक अभिनेत्री ने बार-बार उसके बेटे और परिवार को आश्वासन दिया कि वह उससे शादी करेगी, लेकिन लगातार देरी करती रही और इस दौरान उसने बड़ी मात्रा में नकदी उधार ली और उसके बेटे से अपने नाम पर संपत्तियां, वाहन और सोना खरीदवाया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि जुलाई 2025 में अभिनेत्री ने एक बार फिर उसके बेटे से शादी करने से इनकार कर दिया और उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हुए बात करना बंद कर दिया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि शादी के झूठे वादे के कारण उसके बेटे को भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव हुआ है। उसने अभिनेत्री और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से संपर्क किया।

भाषा पारुल मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: शादी का झांसा देकर 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm