आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन जल्द बंगाल के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे: सामिक भट्टाचार्य
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन जल्द बंगाल के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे: सामिक भट्टाचार्य
कोलकाता, 20 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सामिक भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला राज्य में औद्योगिक विकास और नए निवेश पर चर्चा के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर सकते है।
भट्टाचार्य ने यहां बिड़ला से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने आदित्य बिड़ला समूह से राज्य में अपने कारोबारा का विस्तार करने का आग्रह किया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने आदित्य बिड़ला समूह से राज्य में अपना कारोबारी विस्तार और औद्योगिक उपस्थिति बढ़ाने का आग्रह किया। हमारी बैठक बेहद सकारात्मक रही। वह एक-दो दिन में अधिकारी से मुलाकात करेंगे।’
भाषा शुभम शोभना
शोभना

Facebook


