गुजरात में आदिवासी युवा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे: उपमुख्यमंत्री
गुजरात में आदिवासी युवा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे: उपमुख्यमंत्री
डेडियापाडा (गुजरात), 26 फरवरी (भाषा) गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि कई आदिवासी युवा आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस से दूरी बनाकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।
संघवी ने नर्मदा जिले के डेडियापाडा में ‘आदिवासी गौरव अभिवादन समारोह’ के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘आज, कई युवा नेता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पापों से मुंह मोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।’’
उन्होंने कहा कि आदिवासी युवा सामाजिक सेवा और अपने समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन राजनीतिक विचारधाराओं से दूर रहते हैं, जिन्होंने हमेशा आदिवासियों को गुमराह किया और उन्हें मुख्यधारा से दूर रखा।
एक विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम के लिए खोखरा उमर क्रिकेट मैदान में बड़ी संख्या में आदिवासी युवा, समुदाय के नेता और भाजपा कार्यकर्ता एकत्र जुटे।
इसमें कहा गया कि संघवी ने समारोह का नेतृत्व किया और गणपतसिंह वसावा को गुजरात प्रदेश आदिजाति मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया।
विज्ञप्ति में कहा गया कि रैली में अन्य दलों के 700 से अधिक नेता तथा समर्थक भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञप्ति में बताया गया कि वसावा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं और आदिवासी विकास मंत्री भी रह चुके हैं।
भाषा सिम्मी रंजन
रंजन

Facebook


