IND vs ZIM Match Highlights: ज़िम्बाब्वे पर भारत की बड़ी जीत.. 72 रनों से जीता मुकाबला, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरक़रार
IND vs ZIM Match Highlights t-20 World Cup: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार, अब विंडीज से निर्णायक मुकाबला।
IND vs ZIM Match Highlights t-20 World Cup || Image- ESPN Cricket
- भारत की 72 रन से जीत
- 256 रन का रिकॉर्ड स्कोर
- सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम
चेन्नई: टी-20 विश्वकप के सुपर-8 के मुकाबले में टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर मैच अपने नाम कर लिया है। भारत के 256 रनों के टारगेट का पीछा करने उत्तरी ज़िम्बाब्वे 184 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत की सेमीफायनल में पहुँचने की उम्मीदें अब भी बरक़रार है। (IND vs ZIM Match Highlights t-20 World Cup) टीम इंडिया को अगले दौर में प्रवेश के लिए 1 मार्च को कोलकाता में होने वाले मैच में विंडीज टीम को हराना होगा।
यहां Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड
कैसा रहा आज का मुकाबला?
भारत ने आज विश्वकप का तीसरा और अपना सबसे बड़ा स्कोर 256 रन का लक्ष्य खड़ा किया। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था।
भारत की पारी में आए 17 छक्के
भारत ने इस पारी में 17 छक्के लगाए जो टी20 विश्व कप की एक पारी में उनके द्वारा लगाए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में लगाए 15 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारत मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 63 छक्के लगा चुका है जो किसी एक टी20 विश्व कप में उसके द्वारा लगाए सबसे ज्यादा छक्के हैं। टीम ने 2024 में 61 छक्के लगाए थे। भारत से ज्यादा मौजूदा विश्व कप में वेस्टइंडीज ने छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज की टीम अब तक 66 छक्के लगा चुकी है।
ज़िम्बाब्वे पस्त, विश्वकप से बाहर
इस हार के साथ ही ज़िम्बाब्वे का विश्वकप जीतने का सपना टूट गया और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ज़िम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बैनेट ने सबसे ज्यादा 97 रन बनायें जबकि 31 रनों की पारी खेली। (IND vs ZIM Match Highlights t-20 World Cup) हालांकि इस पूरे विश्वकप में ज़िम्बाब्वे ने शानदार खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शंकराचार्य का दावा : मैंने भी आशुतोष ब्रह्मचारी पर मुकदमा दर्ज कराया
- न्यूजीलैंड की निगाह सेमीफाइनल पर, स्पिनरों के सामने होगी इंग्लैंड की परीक्षा
- कर्नाटक: समर्थकों ने लगाये ‘अगले मुख्यमंत्री’ के नारे, मंत्री परमेश्वर ने खुद को अलग किया
- दक्षिण पूर्वी दिल्ली में ईडी की फर्जी छापेमारी के मामले में घरेलू सहायिका समेत दो गिरफ्तार
- भारत, उत्तर कोरिया नहीं; सत्ता खुद को राष्ट्र समझने लगे तो लोकतंत्र मर जाता है: राहुल

Facebook


