जयपुर में एडीएम का निजी सहायक एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Ads

जयपुर में एडीएम का निजी सहायक एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 08:24 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 08:24 PM IST

जयपुर, 29 जुलाई (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के कार्यालय में तैनात एक निजी सहायक को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान मुकेश कुमार के तौर पर हुई है।

एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति ने बताया था कि उसकी कंपनी ने सरकारी परीक्षाओं के लिए वाहन उपलब्ध कराए थे, जिसके बिलों का भुगतान कराने के एवज में आरोपी कुमार डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है।

आरोपी अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय में निजी सहायक है।

व्यक्ति की ओर से मिली शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई की और आरोपी कुमार को उसके कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब