26 साल बाद बेटे ने पूछा बाप का नाम, महिला ने बताया 12 साल की उम्र में हुआ गैंगरेप, दो आरोपियों पर FIR, अब DNA से होगा फैसला

Ads

26 साल बाद बेटे ने पूछा बाप का नाम, महिला ने बताया 12 साल की उम्र में हुआ गैंगरेप, दो आरोपियों पर FIR, अब DNA से होगा फैसला

  •  
  • Publish Date - March 8, 2021 / 02:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

लखनऊ। यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला ने 26 साल बाद दो सगे भाइयों पर यौन शोषण और रेप का मामला दर्ज कराया है। इस महिला के मुताबिक जब वो 12 साल की थी तो उसके साथ दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया, इसके बाद उसने एक बेटे को जन्म भी दिया। उस समय बदनामी के डर से इस बच्चे को पालने के लिए किसी दंपति को दे दिया गया, किसी तरह ये राज खुल गया। बेटा बड़ा होने के बाद मां से सवाल पूछने लगा तो उसने इंसाफ पाने के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया।

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण से प्रेरित होकर गढ़ा गया था ‘जैक स्पैरो’ का दमदार किरदार..

महिला ने बताया कि जब वो 12 साल की थी और अपने बहन-बहनोई के घर रह रही थी तब पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने एक दिन घर में अकेले देख कर उसके साथ बलात्कार किया, इसके बाद भी वो उसे धमका कर उसका यौन शोषण करते रहे, जब वो गर्भवती हो गई तो उम्र बहुत छोटी होने की वजह से डॉक्टर ने एबॉर्शन करने से इनकार कर दिया, तब उसने एक बेटे को जन्म दिया, इसके बाद उसके घरवालों ने बच्चे को किसी दंपति को पालन पोषण करने को दे दिया।

ये भी पढ़ें: पांच लोगों की मौत का मामला: भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को दी…

चार-पांच साल बाद इसकी शादी कर दी गई, इस महिला का एक और बेटा हुआ, लेकिन शादी के कुछ साल बीतने के बाद ही महिला का एक और बेटा होने का राज उसके पति के सामने खुल गया जिससे नाराज पति ने भी उसे छोड़ दिया, जिस दंपति ने महिला के बेटे को गोद लिया था, उन्होंने भी बेटे को इस महिला को लौटा दिया, बड़ा बेटा अब करीब 24 साल का और छोटा बेटा 19 साल का है। अब ये महिला लखनऊ में रहती है।

ये भी पढ़ें:  यहां होती है हीरों की बारिश, जाने की सोचना भी मत, बन जाओगे पत्थर!

जवान होने के बाद बड़े बेटे को यह पता चलने के बाद कि वो बिन ब्याही मां का बेटा है और उसकी मां के साथ बचपन में गलत हुआ, उसने बागी तेवर अपना लिए, वो बार बार मां से उसके साथ गलत करने वालों के नाम पूछता रहा, बेटे के सवालों से थक कर आखिरकार महिला ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया, लेकिन घटना को 26 साल बीत चुके थे इसलिए वहां उसे निराशा हाथ लगी, लेकिन बेटे की ज़िद जारी रही और वो खुदकुशी की धमकी भी देने लगा, इस पर महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, अब अदालत के आदेश के बाद 26 साल बाद पुलिस ने रेप का यह मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: क्षिप्रा नदी में लगातार हो रहे धमाकों से दहशत, 10 फीट तक उपर उछल रह…

महिला का कहना है कि उसे उम्मीद है कि उसे और बेटे को इंसाफ मिलेगा, शाहजहांपुर के एसपी सिटी का कहना है कि “कोर्ट के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और नियमों के मुताबिक जांच की जा रही है, आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, साक्ष्य के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।