नवजात बेटे को बेचने के बाद, मां ने वापस मांगा अपना बच्चा

नवजात बेटे को बेचने के बाद, मां ने वापस मांगा अपना बच्चा

नवजात बेटे को बेचने के बाद, मां ने वापस मांगा अपना बच्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: October 30, 2020 11:05 am IST

हैदराबाद(तेलंगाना), 30 अक्टूबर (भाषा) शहर में एक दम्पत्ति ने अपने नवजात बेटे को चार महीने पहले कथित तौर पर बेच दिया था और अब मां अपना बच्चा वापस चाहती है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने इससे पहले दो जुड़वा लड़कियों को जन्म दिया था, लेकिन दोनों की ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि मां को संदेह था कि वह एक बार फिर लड़की को जन्म देगी और आर्थिक तंगी की वजह से उसने और उसके पति ने महिला के गर्भावस्था के दौरान ही एक दलाल के जरिए अपने बच्चे को एक लाख रुपये में अन्य दम्पत्ति को बेचने के लिए सौदा कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि महिला ने इस साल जून में एक लड़के को जन्म दिया और नवजात बच्चे को ही दम्पत्ति के हवाले कर दिया, जैसा कि पहले तय हुआ था।

उन्होंने बताया कि महिला बृहस्पतिवार को पुलिस के पास पहुंची और कहा कि उसे उसका बेटा वापस चाहिए।

पुलिस ने बच्चा दूसरे दम्पत्ति से वापस ले लिया, लेकिन उसे ‘चाइल्ड हेल्प लाइन’ और बाल कल्याण विभाग के हवाले कर दिया।

उन्होंने कहा कि ‘चाइल्ड हेल्प लाइन’ की शिकायत के आधार पर दोनों दम्पत्ति, दलाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है क्योंकि बच्चे को गैरकानूनी तरीके से गोद लिया गया था।

भाषा निहारिका सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में