मांड्या (कर्नाटक), 24 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के मांड्या में रविवार को एक भिखारिन की मौत के बाद उसकी झोपड़ी में नोटों की गड्डियां और सिक्कों से भरी बोरियां मिलीं जिन्हें देखकर पड़ोसी हैरान रह गए।
करीब 70 वर्षीय नूरुन्निसा मांड्या के गुट्टालू लेआउट इलाके में एक छोटी सी झोपड़ी में अकेली रहती थी। वह शहर के लोगों से मिलने वाली भीख से अपना जीवनयापन करती थी।
रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद बेंगलुरु में रहने वाले उसके दो भाई अंतिम संस्कार करने के लिए यहां पहुंचे।
रस्म पूरी होने के बाद, उसके भाई पड़ोसियों के साथ उसके घर गए और उसका सामान देखा।
उन्हें प्लास्टिक की बोरियों में 10 और 20 रुपये के नोटों की गड्डियां और बोरियों में सिक्के मिले।
बाद में मिली हुई रकम को दोनों भाइयों के बीच बराबर बांट दिया गया।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश