एनआईआई की भारी मांग से टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को 184 गुना अभिदान मिला

Ads

एनआईआई की भारी मांग से टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को 184 गुना अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 09:57 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 09:57 PM IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) तापमान संवेदन और हीटिंग समाधान प्रदाता टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन सोमवार को निवेशकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया के चलते 184.07 गुना अभिदान मिला।

एनएसई पर उपलब्ध विवरण के अनुसार 650 करोड़ रुपये के सार्वजनिक निर्गम में पेश किए गए 1,51,81,667 शेयरों के मुकाबले 2,79,44,59,050 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के कोटे को रिकॉर्ड 314.44 गुना अभिदान मिला। इसी तरह, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 302.88 गुना बोलियां आईं। खुदरा निवेशकों के हिस्से को 60.69 गुना अभिदान मिला।

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 194.55 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम के लिए 285-300 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय