घर में आग लगने के बाद व्यक्ति ने बिजली के तारों के सहारे जान बचाई
घर में आग लगने के बाद व्यक्ति ने बिजली के तारों के सहारे जान बचाई
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद अपनी जान बचाने के लिए 41 वर्षीय शख्स अपनी घर की बालकनी से बिजली के तारों के सहारे पड़ोस की इमारत तक पहुंचा।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 12 अप्रैल को जब बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में स्थित एक घर में भीषण आग लगी तो उसमें फंसा तुषार अनुराग (41) वहां से निकलने की कोशिश करने लगा जबकि आसपास के लोगों ने इस घटना की मोबाइल से वीडियो बना ली।
घटना के कथित वीडियो में आग की लपटों के बीच तुषार को अपनी बालकनी से बिजली के तारों पर उतरते और उनपर चलकर पड़ोस की इमारत तक पहुंचते देखा जा सकता है और बगल की इमारत की बालकनी पर खड़ा पुलिस का एक हेड कांस्टेबल उसे अंदर खींच लेता है।
कुछ ही देर बाद, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।
पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
भाषा नोमान
नोमान पवनेश
पवनेश

Facebook


