गोकुलपुरी की घटना के बाद डीएमआरसी प्रमुख ने रात में मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया

Ads

गोकुलपुरी की घटना के बाद डीएमआरसी प्रमुख ने रात में मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया

  •  
  • Publish Date - February 10, 2024 / 08:37 PM IST,
    Updated On - February 10, 2024 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रमुख विकास कुमार ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की दीवार का एक हिस्सा गिरने के एक दिन बाद पिंक लाइन के तहत आने वाले कुछ मेट्रो स्टेशन का देर रात निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह हुई घटना में 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हुए थे।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने शुक्रवार रात पिंक लाइन पर कुछ मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने करीब ढाई घंटे बिताए और कर्मचारियों से बातचीत भी की।’’

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पिंक लाइन के अंतर्गत आता है, जो मजलिस पार्क और शिव विहार मेट्रो स्टेशनों को जोड़ती है।

डीएमआरसी ने शनिवार को एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें कुमार शुक्रवार की रात मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप