अमित शाह के कश्मीर दौरे से पहले श्रीनगर में तलाशी अभियान

अमित शाह के कश्मीर दौरे से पहले श्रीनगर में तलाशी अभियान

अमित शाह के कश्मीर दौरे से पहले श्रीनगर में तलाशी अभियान
Modified Date: February 4, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: February 4, 2026 6:50 pm IST

श्रीनगर, चार फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के आबी गुजर इलाके में सुरक्षा बलों ने बुधवार को अचानक घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह अभियान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घाटी के निर्धारित दौरे से ठीक तीन दिन पहले हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आबी गुजर इलाके की ओर जाने वाले सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील कर दिया। इस इलाके में कई आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं।

उन्होंने बताया कि इलाके में कई परिसरों और राहगीरों की तलाशी ली गई।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई।

भाषा

यासिर सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में