विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा आज पूरे बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेगी

विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा आज पूरे बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेगी

विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा आज पूरे बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेगी
Modified Date: March 1, 2026 / 01:36 pm IST
Published Date: March 1, 2026 1:36 pm IST

कोलकाता, एक मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर को तेज करने और जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से रविवार को पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेगी।

राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत संशोधित मतदाता सूचियों के प्रकाशन के एक दिन बाद यह यात्रा शुरू होगी।

पिछले साल नवंबर में शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया के दौरान राज्य की मतदाता सूची से लगभग 63.66 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए, जो लगभग 8.3 प्रतिशत था। इस प्रक्रिया के बाद अब पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 7.04 करोड़ से अधिक है।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि यह जनसंपर्क यात्रा 5,000 किलोमीटर की होगी।

उन्होंने बताया कि नौ यात्राएं कूच बिहार, कृष्णानगर, कुल्टी, गरबेटा, रायदीघी, इस्लामपुर, हसन, संदेशखाली और अमता से शुरू होंगी तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से गुजरते हुए यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली के साथ इसका समापन होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रैली को संबोधित किए जाने की उम्मीद है।

भाषा

यासिर गोला

गोला


लेखक के बारे में