आईआईटी-गुवाहाटी में ‘एआई बूट कैंप’ भविष्य के लिए डिजिटल कार्यबल की दिशा में अहम कदम : खांडू

आईआईटी-गुवाहाटी में ‘एआई बूट कैंप’ भविष्य के लिए डिजिटल कार्यबल की दिशा में अहम कदम : खांडू

आईआईटी-गुवाहाटी में ‘एआई बूट कैंप’ भविष्य के लिए डिजिटल कार्यबल की दिशा में अहम कदम : खांडू
Modified Date: September 24, 2026 / 08:50 pm IST
Published Date: September 24, 2026 8:50 pm IST

ईटानगर, 24 सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी में आयोजित राज्य के पहले 10 दिवसीय ‘एआई बूट कैंप’ और ‘हैकाथॉन’ का आयोजन एआई कौशल विकसित करने, नवाचार को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए डिजिटल कार्यबल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खांडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि 40 युवा प्रतिभागियों के इस कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग, ‘पायथन प्रोग्रामिंग एंड नेचुरल लेंग्वेज प्रोसेसिंग’ (एनएलपी) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वास्तविक जीवन की चुनौतियों पर केंद्रित ‘हैकाथॉन’ आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में एआई कौशल, नवाचार और भविष्य के लिए डिजिटल कार्यबल तैयार करने की दिशा में यह एक स्वागत योग्य कदम है।’’

अधिकारियों ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ और इसका आयोजन अरुणाचल प्रदेश सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई-सीओई) द्वारा आईआईटी-गुवाहाटी और एनआईटी-अरुणाचल प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद दो और तीन अक्टूबर को दो दिवसीय ‘हैकाथॉन’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी व्यावहारिक चुनौतियों पर काम करेंगे और प्रौद्योगिकी आधारित समाधान विकसित करेंगे।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में