Asaduddin Owaisi Statement: ‘यह उरी और पुलवामा हमलों से भी अधिक निंदनीय.. नरसंहार है’ पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा AIMIM चीफ का गुस्सा
Asaduddin Owaisi Statement: ‘यह उरी और पुलवामा हमलों से भी अधिक निंदनीय.. नरसंहार है’ पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा AIMIM चीफ का गुस्सा

Asaduddin Owaisi/ Image Source-IBC24 Archive
- AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
- पहलगाम आतंकी हमले को बताया उरी और पुलवामा हमलों से भी अधिक निंदनीय
- उम्मीद है कि सरकार इन आतंकवादियों को सबक सिखाएगी- ओवैसी
Asaduddin Owaisi Statement: श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन में बीते 22 अप्रैल को हुए बड़े आतंकी हमले ने सभी को हिला कर रख दिया है। आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की मौत होने का सूचना खबर सामने आई है। तो वहीं, दर्जन भर से ज्यादा लोग इस हमले में घायल भी हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हमले के बाद से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी बीच पहलगाम आतंकी हमले पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है।
Read More: Pahalgam Terror Attack Update: 'दरवाजे से कूदकर जान बचाने की कोशिश कर रहे थे लोग', चश्मदीद ने बताई पहलगाम आतंकी हमले की आंखो देखी कहानी
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, "कल पहलगाम में जो हुआ हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इन दहशतकरदों को सबक सिखाएगी। आतंकियों ने जिन्हें मारा है, हम उन सभी परिवारों के साथ हैं और जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक होहोने की प्रार्थना करता हूं। उनका कहना है कि ऐसे हमलों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह घटना उरी और पुलवामा हमलों से भी अधिक निंदनीय और नरसंहार है।" ओवैसी ने कहा कि, पहलगाम में जो कुछ हुआ उसकी कड़ी निंदा करते हैं और हमें उम्मीद है कि सरकार इन आतंकवादियों को सबक सिखाएगी, लेकिन ये इंटेलिजेंस फेलियर है।"
Read More: Pahalgam Terror Attack Update: घोड़ागाड़ी चलाता था पहलगाम हमले में मारा गया सैय्यद.. पिता ने कहा, 'घर का अकेला कमाने वाला चला गया'..
बता दें कि, गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। और अस्पताल में जाकर घायलों से भी मुलाकात करेंगे। अमित शाह ने हमले के बाद एक हाई लेवल मीटिंग भी की थी, जिसमें मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। वहीं, आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
#WATCH हैदराबाद (तेलंगाना): #PahalgamTerroristAttack पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "कल पहलगाम में जो हुआ हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इन दहशतकरदों को सबक सिखाएगी। आतंकियों ने जिन्हें मारा है हम उन सभी परिवारों के साथ हैं और जो घायल हुए हैं… pic.twitter.com/OOOvjAuCqD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में यह हमला हुआ।
Web Title: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi on Pahalgam Terror Attack

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am