AIOCD One Day Strike News || AI Image File
नई दिल्ली: ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई 2026 को देशभर में एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। (AIOCD One Day Strike News) संगठन का कहना है कि सरकार उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
AIOCD देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ई-फार्मेसी कंपनियों और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की वजह से छोटे दवा व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
संगठन का आरोप है कि कई ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म नियमों का गलत फायदा उठा रहे हैं। बिना सही जांच के दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री हो रही है, जिससे एक ही पर्चे का बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है। (AIOCD One Day Strike News) AIOCD का कहना है कि AI तकनीक से नकली प्रिस्क्रिप्शन भी बनाए जा रहे हैं, जिससे एंटीबायोटिक और नशे वाली दवाइयों का गलत उपयोग बढ़ रहा है। इससे लोगों की सेहत पर खतरा पैदा हो सकता है।
संगठन ने यह भी कहा कि बड़ी कंपनियां भारी छूट देकर बाजार का संतुलन बिगाड़ रही हैं। इससे गांवों और छोटे शहरों के छोटे मेडिकल स्टोर बंद होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। AIOCD के मुताबिक, अगर यही स्थिति रही तो आम लोगों तक दवाइयों की आसान उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।
AIOCD ने मांग की है कि कोरोना काल में जारी अस्थायी नियम G.S.R. 220(E) और ई-फार्मेसी से जुड़ा नोटिफिकेशन G.S.R. 817(E) तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही बड़ी कंपनियों की भारी छूट वाली नीति पर रोक लगाने के लिए समान नियम लागू किए जाएं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
संगठन के अध्यक्ष जेएस शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि यह सिर्फ व्यापार का नहीं बल्कि मरीजों की सुरक्षा का भी मामला है। (AIOCD One Day Strike News) उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 20 मई तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया, तो देशभर में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Medical shops across India will shut on May 20. It is confirmed not a rumour. AIOCD calls 24-hr nationwide chemists bandh against illegal e-pharmacies. Stock your medicines now.https://t.co/Sh18R0WT77#AIOCDBandh #May20 #ChemistStrike #IndiaNews
— Hindustan Herald (@hindustanherald) May 8, 2026
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’