वायुसेना कर्मी ने आत्महत्या की

वायुसेना कर्मी ने आत्महत्या की

वायुसेना कर्मी ने आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: December 4, 2021 10:32 pm IST

नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) भारतीय वायु सेना के एक कॉर्पोरल ने शनिवार को बवाना वायु सेना स्टेशन पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने कहा कि वायुसेना कर्मी ने अपनी इंसास राइफल का इस्तेमाल किया, जो उसे संतरी ड्यूटी के लिए जारी की गई थी।

पुलिस ने कहा कि अपराध जांच दल को मौके पर बुलाया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भेजा गया है।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में