फुकेत-दिल्ली की उड़ान में टर्बुलेंस के मुद्दे पर एअर इंडिया, नागर विमानन मंत्रालय की बैठक

Ads

फुकेत-दिल्ली की उड़ान में टर्बुलेंस के मुद्दे पर एअर इंडिया, नागर विमानन मंत्रालय की बैठक

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 06:59 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 06:59 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। यह बैठक पिछले हफ्ते फुकेत-दिल्ली की उड़ान में ‘टर्बुलेंस’ की घटना के सिलसिले में हुई थी, जिसमें कम से कम 17 लोग घायल हो गए थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

टाटा सन्स और एअर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकारी सलाहकार और पूर्व नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला के साथ-साथ एअर इंडिया के विमान सुरक्षा प्रमुख दीपक जोशी भी बैठक में शामिल हुए।

सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन मंत्रालय ने चार अगस्त को दिल्ली-फुकेत की उड़ान संख्या एआई2379 के साथ घटी घटना के बाद एयरलाइन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था।

नागर विमानन सचिव के अलावा, नागर विमानन महानिदेशालय के महानिदेशक वीर विक्रम यादव और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के महानिदेशक जी वी जी युगांधर भी बैठक में मौजूद थे।

बैठक के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी।

एअर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है और उनके अगले महीने एयरलाइन छोड़ने की संभावना है।

भाषा वैभव नरेश

नरेश