उत्तरी अमेरिका और यूरोप जाने वाली एअर इंडिया की उड़ानें वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करेंगी

Ads

उत्तरी अमेरिका और यूरोप जाने वाली एअर इंडिया की उड़ानें वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करेंगी

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 01:08 AM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 01:08 AM IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) एअर इंडिया पश्चिम एशिया में उपलब्ध हवाई क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लिए अपनी उड़ानें संचालित करेगी और सोमवार को यूरोप के विभिन्न शहरों के लिए छह उड़ानें रद्द करेगी।

विमानन कंपनी ने रविवार को 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं।

उसने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, इजराइल और कतर आने-जाने वाली सभी उड़ानें दो मार्च को रात 11 बजकर 59 मिनट तक (भारतीय समानुसार) निलंबित रहेंगी।

विमानन कंपनी ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अमृतसर-बर्मिंघम (एआई 117) और बर्मिंघम-दिल्ली (एआई 114) समेत छह उड़ानें सोमवार को रद्द रहेंगी।

इसके अलावा, दिल्ली और ज्यूरिख के बीच एआई 151 और एआई 152 उड़ानें, साथ ही दिल्ली और कोपेनहेगन के बीच एआई 157 और एआई 158 उड़ानें भी सोमवार को रद्द रहेंगी।

एअर इंडिया ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लिए अन्य सभी उड़ानें पश्चिम एशिया में उपलब्ध हवाई क्षेत्रों के ऊपर वैकल्पिक मार्गों से निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी, जिससे उड़ान समय बढ़ने की संभावना है। ’’

भाषा सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र