pm kisan yojana/ image soruce: ADOBE STOCK
PM Kisan Yojana March Me Kab Aegi: नई दिल्ली: 73 लाख से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की PM-Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। इस बार राज्य सरकार की कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना से अतिरिक्त राशि मिलने की संभावना ने किसानों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने इस योजना के तहत 3,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता जोड़ दी है। ऐसे में यदि दोनों योजनाओं की राशि साथ जारी होती है तो किसानों के खाते में 2,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये तक आने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार 22वीं किस्त का भुगतान आज या कल तक DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजा जा सकता है, हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली का त्योहार होने के कारण यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि त्योहार के बाद किस्त जारी की जाए। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी योजना से जुड़ी सभी जानकारी एक बार अवश्य जांच लें, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए। कई किसानों के आवेदन में e-KYC, बैंक खाते या भूमि सत्यापन से जुड़ी त्रुटियों के कारण भुगतान अटक जाता है।
किसानों को अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Farmers Corner’ में उपलब्ध ‘Edit Missing Information’ विकल्प का उपयोग करना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया e-KYC को पूरा करना है, जिसे OTP या फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से स्वयं किया जा सकता है। यदि बैंक खाते से संबंधित समस्या हो तो आधार सीडिंग के लिए बैंक शाखा में संपर्क करना आवश्यक है। वहीं जिन किसानों के स्टेटस में ‘Land Seeding-No’ दिख रहा है, उन्हें अपने क्षेत्र के लेखपाल या ब्लॉक कृषि कार्यालय में खतौनी और आधार की प्रति जमा कर भूमि रिकॉर्ड सत्यापित कराना होगा। इन सुधारों के बाद किसान ‘Know Your Status’ विकल्प में जाकर अपनी अद्यतन स्थिति देख सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि समय पर विवरण सुधार लेने से 22वीं किस्त का लाभ बिना देरी किसानों के खातों में पहुंच सकेगा।