CCS Meeting Update: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS की बैठक, अजित डोभाल और CDS अनिल चौहान रहे मौजूद, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Ads

CCS Meeting Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार देर रात कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक बुलाई।

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 06:48 AM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 06:53 AM IST

CCS Meeting Update/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार देर रात कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक बुलाई।
  • यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली।
  • बैठक में ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर मंथन  किया गया।

CCS Meeting Update: नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर मिसाइल दागी है। लगातार हो रहे हमलों के चलते कई देशों ने अपने एयरस्पेस भी बंद कर दिए हैं और इसी के चलते हजारों भारतीय अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं। मिडिल ईस्ट में लगातार बिगड़ते हालातों के (CCS Meeting Update) बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार देर रात कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक बुलाई।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, एनएसए अजीत डोभाल, CDS अनिल चौहान और विदेश सचिव विक्रम मिस्री मौजूद रहे। यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक में ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर मंथन (CCS Meeting Update)  किया गया।

पश्चिम एशिया में रहते हैं 90 लाख भारतीय

CCS Meeting Update: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS की इस बैठक में मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीय लोगों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ अगर हालात बिगड़ते हैं तो उससे कैसे निपटा जाए ये चर्चा भी बैठक में हुई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक़, ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ इजरायल में 40 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। गल्फ और वेस्ट एशिया में करीब 90 लाख भारतीय रहे हैं।

UAE के प्रेसिडेंट से पीएम मोदी ने की बात

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। उन्होंने UAE पर हुए (CCS Meeting Update)  हमलों की निंदा की। पीएम ने लिखा- ‘भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। वहां रहने वाले भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।’

इन्हे भी पढ़ें:-