Hezbollah Attack on Israel/Image Source: ANI
Hezbollah Attack on Israel: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है। लेबनान का शिया हथियारबंद समूह हिज़बुल्लाह ने खामेनेई की मौत का बदला लेने की बात कही है और इज़रायल के खिलाफ ऑपरेशन का ऐलान किया है।
Hezbollah Attack on Israel: बताया जा रहा है कि हिज़बुल्लाह ने इज़रायल की ओर रॉकेट दागे, जिसके बाद कई इलाकों में सायरन बज उठे। वहीं ईरानी मिसाइलों की चपेट में आकर कई लोगों के मारे जाने की खबर है। हमलों के बीच तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत और पांच के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इधर, खाड़ी देशों पर भी ईरान के हमले लगातार जारी बताए जा रहे हैं। इस बीच इज़रायल के शहर किरयात ओनो पर बड़े हमले की खबर है। कई जगह आसमान में मिसाइलें देखी गईं और हमले के बाद चारों ओर तबाही का मंजर नजर आया।
Hezbollah Attack on Israel: वहीं इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर लगातार हमले किए। ये हमले तब किए गए जब इससे पहले लेबनानी चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने सीमा पार इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं। इस बीच, इजराइली सेना ने लेबनान के लगभग 50 गांवों के लोगों से हमलों की आशंका के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का आग्रह किया है। एक वर्ष से अधिक समय में यह पहला मौका है जब हिजबुल्ला ने इजराइल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इजराइली सेना ने कहा कि उसने सीमा पार से आई एक मिसाइल को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया, जबकि कई अन्य मिसाइलें खुले इलाकों में गिरीं। इन हमलों में किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं है। हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि ये हमले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और ‘‘इजराइल की बार-बार आक्रामक कार्रवाइयों’’ के जवाब में किए गए हैं।