दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुहाल, निर्माण कार्यों पर तीन दिन की रोक
दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुहाल, निर्माण कार्यों पर तीन दिन की रोक
नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण एक बार फिर जानलेवा होता नजर आ रहा है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने को देखते हुए शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों के लिए दिल्ली में किसी भी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय एलजी की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि फैली हुई धूल भरी धुंध को हटाने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। इस बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन भी शामिल रहे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि निर्माण कार्यों पर लगाई गई रोक की निगरानी एनएचएआई, डीएमआरसी, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और एनबीसी करेंगे।
यह भी पढ़ें : ज्योतिरादित्य के खिलाफ कांग्रेस में पर्चा वार, जानिए क्या लिखा है…
वहीं बताया जा रहा है कि हालात में जल्द ही परिवर्तन के आसार नहीं है। इससे अस्थमा और सांस के मरीजों को बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण स्थिति यह है कि राज्य के कई इलाकों में पीएम 10 का लेवल जितना होना चाहिए उससे कई गुना ज्यादा है। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी की वेबसाइट पर रात 11:30 बजे के आंकड़ों के अनुसार रोहिणी में पीएम 10 का स्तर 4,385 तक था जबकि इसे 100 के करीब ही होना चाहिए था। यहां प्रदूषण का स्तर सामान्य से 43 गुना ज्यादा है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


