राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में हल्के बादल छाए रहने और हवाएं चलने का अनुमान लगाया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।
दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 188 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
भाषा
राखी मनीषा
मनीषा

Facebook


