दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
Modified Date: October 14, 2024 / 10:24 am IST
Published Date: October 14, 2024 10:24 am IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा सुरभि गोला

गोला


लेखक के बारे में