नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही

नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही

नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 18, 2021 1:56 pm IST

नोएडा, 18 मार्च (भाषा) गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता ”बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। एक सरकारी एजेंसी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार, दिल्ली के इन पांच पड़ोसी क्षेत्रों की हवा में प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर काफी अधिक रहा।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार 24 घंटे का औसत एक्यूआई बृहस्पतिवार शाम चार बजे गाजियाबाद में 373, ग्रेटर नोएडा में 389, नोएडा में 336, फरीदाबाद में 340 और गुड़गांव में 307 था।

बुधवार को गाजियाबाद में यह 364, ग्रेटर नोएडा में 369, नोएडा में 328, फरीदाबाद में 314 और गुड़गांव में 309 रहा था।

उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में