Aishanya Dwivedi Pahalgam Terror Attack: ‘पाकिस्तान ने मुझे तबाह कर दिया, मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है’.. पहलगाम हमले के पहली बरसी पर क्या कहा शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने, सुनें

Ads

Aishanya Dwivedi Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम हमले की बरसी पर ऐशन्या द्विवेदी ने दर्द बयां किया, पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा और सख्त संदेश दिया

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 10:28 AM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 10:51 AM IST

Aishanya Dwivedi Pahalgam Terror Attack || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • पहलगाम हमले की बरसी पर पत्नी का भावुक बयान
  • पाकिस्तान के खिलाफ ऐशन्या द्विवेदी का तीखा गुस्सा
  • आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

कानपुर: आज 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की पहली बरसी है। आज ही दिन पिछले साल पाकिस्तानी आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुन गोलीबारी की थी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। (Aishanya Dwivedi Pahalgam Terror Attack) आज हर भारतवासी इस भीषण हमले को ज्यादा कर रहा है, मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाये प्रकट कर रहा है।

पहलगाम हमले की पहली बरसी पर न्यूज एजेंसी ANI ने इस हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी से बातचीत की और बेटे एक साल में उनकी जिंदगी में आये बदलाव पर चर्चा की। ऐशन्या द्विवेदी के लिए यह पल काफी भावुक था। पकिस्तान के प्रति उनके दिल में काफी गुस्सा हैं जबकि उसकी निजी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है।

“पाकिस्तान के खिलाफ मेरा गुस्सा बहुत निजी” : ऐशन्या द्विवेदी

आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने कहा, “पाकिस्तान के प्रति मेरा गुस्सा बहुत व्यक्तिगत है। उन्होंने मेरी जिंदगी पर उस मोड़ पर प्रहार किया है जब मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है। अब बस एक ही व्यक्ति जीवित बचा है। यह सिर्फ मेरे साथ नहीं, बल्कि सभी 26 लोगों के साथ है। न केवल उन 26 लोगों के साथ, बल्कि हर आतंकी हमले के शिकार के परिवार के साथ भी। हम हमेशा यही कहेंगे कि पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए, न ही किसी और चीज से, यहां तक ​​कि खेल से भी नहीं।”

“आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना जनता है भारत” : ऐशन्या द्विवेदी

ऐशन्या ने आगे कहा, “हकीकत में, सियासत में होने वाले बदलावों को समझने के लिए हम और आप बहुत छोटे हैं। भू-राजनीति हमारी समझ से परे है। मुझे पता है कि हमारे प्रधानमंत्री अपने देश से बहुत प्यार करते हैं। (Aishanya Dwivedi Pahalgam Terror Attack) अगर भू-राजनीतिक स्तर पर हमारे राष्ट्र के हित में कुछ कदम उठाने की जरूरत है, तो हमारा गुस्सा जायज है, लेकिन उनके कदम भी अपने स्तर पर जायज हैं। पाकिस्तान के लिए मेरा बस एक ही संदेश है, यह अब वह देश नहीं है जो चुप रहता है और घटनाओं को बर्दाश्त करता है। हमारी रक्षा प्रणाली वास्तव में मजबूत है और आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना जानती है, वह उसका सामना करना जानती है।”

‘आतंकवाद के प्रति कोई सहनशीलता नहीं होनी चाहिए’

मीडिया से बात करते हुए ऐशन्या ने कहा, “एक साल बाद भी इसे याद करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। जैसा उस दिन हुआ था। उस दिन हिंदू नरसंहार हुआ था जिसमें 26 लोग मारे गए थे। मुझे नहीं लगता कि कभी ऐसा कोई आतंकी हमला हुआ है जिसमें किसी विशेष धर्म के लोगों को निशाना बनाया गया हो और पत्नियों के सामने पतियों की हत्या की गई हो। यह हमारे धर्म पर पहला और आखिरी हमला होना चाहिए। पूरी दुनिया को आतंकवाद फैलाने वाले देश का बहिष्कार करने के लिए एकजुट होना चाहिए। हमारा देश पहला कदम उठा रहा है, यह अच्छी बात है कि हम जानते हैं कि दुश्मन कौन है, आतंकवाद कौन फैलाता है और हमें किसके खिलाफ खड़ा होना है। आतंकवाद के प्रति कोई सहनशीलता नहीं होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम ऐसे और कदम उठाएंगे।”

इन्हें भी पढ़ें:-

शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए ट्रंप का आभार जताया

अलीगढ़ में निर्माणाधीन घर में मिला कारोबारी का शव, दो लोग हिरासत में लिये गये

दो साल के अंदर दूसरा मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं किया जा सकता : अदालत

अन्नाद्रमुक और भाजपा ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में द्रमुक सरकार पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना के जांच के आदेश दिये

अगर अमेरिका के साथ युद्ध फिर से शुरू हुआ तो क्षेत्रीय तेल उद्योग को नष्ट कर देगा ईरान: कमांडर

Q1. ऐशन्या द्विवेदी ने क्या कहा?

उन्होंने पाकिस्तान पर गुस्सा जताया और जीवन बर्बाद होने की बात कही।

Q2. पहलगाम हमले में क्या हुआ था?

आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई।

Q3. ऐशन्या की मुख्य मांग क्या है?

आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पाकिस्तान का बहिष्कार होना चाहिए।