अजीत डोभाल ने म्यांमा के राष्ट्रपति आंग ह्लाइंग से मुलाकात की

अजीत डोभाल ने म्यांमा के राष्ट्रपति आंग ह्लाइंग से मुलाकात की

अजीत डोभाल ने म्यांमा के राष्ट्रपति आंग ह्लाइंग से मुलाकात की
Modified Date: June 1, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: June 1, 2026 12:01 am IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रविवार को म्यांमा के राष्ट्रपति आंग ह्लाइंग से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

पांच दिन की भारत यात्रा पर आए आंग ह्लाइंग सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे।

बातचीत में व्यापार, संपर्क, सीमा सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर डोभाल और म्यांमा के राष्ट्रपति की मुलाकात की जानकारी दी।

म्यांमा में संसदीय चुनावों के बाद राष्ट्रपति बनने के लगभग दो महीने से भी कम समय बाद आंग ह्लाइंग की यह पहली भारत यात्रा है।

म्यांमा के राष्ट्रपति ह्लाइंग दो जून को मुंबई भी जाएंगे, जहां वह उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और कुछ स्थलों का दौरा करेंगे।

भाषा

राखी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में