Youth Congress Protest: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर अलग-थलग कांग्रेस!.. अब सबसे बड़े साथी अखिलेश ने कहा, ‘मेहमानों के सामने ऐसा प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था’.. पढ़ें पूरा बयान

Ads

Akhilesh Yadav Statement on Youth Congress Bharat Mandapam Protest: अखिलेश ने कहा, 'मेहमानों के सामने ऐसा प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था'

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 06:57 PM IST

Akhilesh Yadav Statement on Youth Congress Bharat Mandapam Protest || Image- theprintindia file

HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी
  • विदेशी मेहमानों के सामने हंगामा गलत
  • युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासत तेज

नई दिल्ली: शुक्रवार को भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस के यूथ विंग यानी युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सभी ने अपनी टी-शर्ट पर ‘कम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’ लिखा था। (Akhilesh Yadav Statement on Youth Congress Bharat Mandapam Protest) वे कथित तौर पर भारत-अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील का विरोध कर रहे थे।

कांग्रेस समेत कई वामपंथी नेताओं ने युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन का बचाव किया। हालांकि, एक बड़ा वर्ग इस कदम से नाराज नजर आया। उनका कहना था कि यह एक वैश्विक मंच है और यहां देश के भीतर की सियासत या मतभेद को सार्वजनिक रूप से प्रकट करना उचित नहीं था।

इसी बीच कांग्रेस को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा झटका दिया है। उन्होंने भी युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर अपनी असहमति जाहिर की। उन्होंने कहा कि हंगामा करना गलत था। विदेशी प्रतिनिधियों के सामने हमारे देश का अपमान होता है। जब दुनिया भर के डेलीगेट्स आए हों तो हमें ऐसा हंगामा नहीं करना चाहिए। मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। सरकार से लड़ाई हमारा आंतरिक मामला है।

बता दें कि अखिलेश यादव का बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी इस समय देश के सबसे बड़े सरकार विरोधी ‘इंडिया गठबंधन’ का हिस्सा है। (Akhilesh Yadav Statement on Youth Congress Bharat Mandapam Protest) ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा और सरकार विरोधी इस प्रदर्शन पर उन्हें अपने सहयोगी दलों का समर्थन मिलेगा, लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

क्या था इस पर कांग्रेस का रुख?

इस पूरे प्रदर्शन का कांग्रेस ने जोरदार तरीके से बचाव किया है। पार्टी के मीडिया सेल की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “युवा कांग्रेस के साथी निडर हैं, वे देश के युवाओं की आवाज हैं। उन्होंने एक ‘कम्प्रोमाइज्ड’ प्रधानमंत्री के खिलाफ देश के किसानों, युवाओं और एनर्जी सिक्योरिटी के हक में आवाज उठाई है। उन्होंने ऐसी ट्रेड डील का विरोध किया है जो देश को नुकसान पहुंचा सकती है। देश के युवा देश के साथ गलत बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

वहीं कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं है। सवाल उठाना या पूछना देशद्रोह नहीं है।”

5 दिनों की हिरासत में 4 युकां प्रदर्शनकारी

भारत मंडपम में जारी AI इम्पैक्ट समिट में अर्धनग्न प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार चार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। (Akhilesh Yadav Statement on Youth Congress Bharat Mandapam Protest) अदालत ने शनिवार को सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं है। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है।

शर्ट उतारकर किया था विरोध प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने अदालत से पांच दिन की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ जरूरी है। पुलिस के अनुसार, ये कार्यकर्ता नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और अंतरराष्ट्रीय नेताओं व बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए।

वकील की दलील, ‘कोई हिंसा नहीं हुई’

वहीं, आरोपियों के वकील ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल एक राजनीतिक दल से जुड़े पदाधिकारी हैं और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई और न ही इसका कोई वीडियो साक्ष्य मौजूद है। वकील ने यह भी बताया कि आरोपी शिक्षित और जिम्मेदार व्यक्ति हैं।

शर्ट में लिखा था “समझौतावादी प्रधानमंत्री”

घटना तब सामने आई जब युवा कांग्रेस के सदस्यों ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी कमीजें उतार दीं, जिन पर “समझौतावादी प्रधानमंत्री” जैसे नारे लिखे थे। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। (Akhilesh Yadav Statement on Youth Congress Bharat Mandapam Protest) संगठन ने बयान जारी कर कहा था कि यह विरोध प्रधानमंत्री के खिलाफ था, जिन्होंने एआई शिखर सम्मेलन में देश की पहचान से समझौता किया है।

इसी घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने देश के कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूरत, जम्मू और दिल्ली सहित कई शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए विरोध जताया। मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. अखिलेश यादव ने क्या बयान दिया?

उन्होंने कहा विदेशी प्रतिनिधियों सामने हंगामा करना देश के लिए गलत है।

Q2. प्रदर्शन किस मुद्दे पर किया गया था?

युवा कांग्रेस ने कथित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया।

Q3. प्रदर्शन कहां आयोजित एआई समिट में हुआ?

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट दौरान हुआ।