फोनपे ने माइक्रोसॉफ्ट फाउंड्री की मदद से तैयार एआई-आधारित सुविधा शुरू की

Ads

फोनपे ने माइक्रोसॉफ्ट फाउंड्री की मदद से तैयार एआई-आधारित सुविधा शुरू की

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 08:48 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) भुगतान मंच फोनपे ने शनिवार को कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित माइक्रोसॉफ्ट फाउंड्री की प्रौद्योगिकी से विकसित एक नई सुविधा शुरू की है।

इसकी मदद से उपयोगकर्ता केवल बोलकर या लिखित निर्देश देकर ऐप में काम कर सकते हैं, भुगतान कर सकते हैं और अपने लेन-देन का हिसाब आसानी से देख सकते हैं।

फोनपे ने एक बयान में कहा कि इस सुविधा की मदद से उपयोगकर्ता ऐप में काम शुरू करने और पूरा करने में आसानी महसूस करेंगे। यह सुविधा ऐप के अनुभव को और व्यक्तिगत बनाती है।

बयान के मुताबिक, अब पुराने तरीके के मेन्यू और विकल्प ढूंढने की जरूरत नहीं है। उपयोगकर्ता सीधे अपने आदेश देकर काम पूरा कर सकते हैं।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम