Youth Congress Protestrs Police Custody || Image- Manmeen Walia twitter
नई दिल्ली: भारत मंडपम में जारी AI इम्पैक्ट समिट में अर्धनग्न प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार चार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। (Youth Congress Protestrs Police Custody) अदालत ने शनिवार को सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं है। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस ने अदालत से पांच दिन की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ जरूरी है। पुलिस के अनुसार, ये कार्यकर्ता नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और अंतरराष्ट्रीय नेताओं व बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए।
वहीं, आरोपियों के वकील ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल एक राजनीतिक दल से जुड़े पदाधिकारी हैं और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई और न ही इसका कोई वीडियो साक्ष्य मौजूद है। (Youth Congress Protestrs Police Custody) वकील ने यह भी बताया कि आरोपी शिक्षित और जिम्मेदार व्यक्ति हैं।
#BreakingNews #dcpnewdelhi #congressyouth #delhicrime
Four Youth Congress Workers Produced in Court in Bharat Mandapam Protest CaseDuring the AI Summit at Bharat Mandapam, Delhi Police brought four arrested Youth Congress workers from Tilak Marg Police Station and produced them… pic.twitter.com/WGYUQdjBoA
— Manmeen Walia (@ManmeenWalia) February 21, 2026
घटना तब सामने आई जब युवा कांग्रेस के सदस्यों ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी कमीजें उतार दीं, जिन पर “समझौतावादी प्रधानमंत्री” जैसे नारे लिखे थे। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। संगठन ने बयान जारी कर कहा था कि यह विरोध प्रधानमंत्री के खिलाफ था, जिन्होंने एआई शिखर सम्मेलन में देश की पहचान से समझौता किया है।
इसी घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने देश के कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूरत, जम्मू और दिल्ली सहित कई शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए विरोध जताया। मामले की जांच जारी है।
Breaking
Indian Youth Congress workers staged a protest inside Bharat Mandapam where AI Summit is going on.
Video courtesy @IYC pic.twitter.com/LB9VhBWspN
— Anand Singh (@Anand_Journ) February 20, 2026