इंदौर। Indore BJYM-Congress Workers Dispute दिल्ली के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ में मध्यप्रदेश में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, लेकिन कई जगहों पर ये प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजयुमो के बीच झड़प हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरअसल, इंदौर में भाजयुमो कार्यकर्ता जब कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) का घेराव करने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थर, पानी की बोतलें और तेल की थैलियां फेंकी। प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर संतरे और टमाटरों से भी हमला किया। इस हमले में भाजपा की महिला कार्यकर्ता और सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल के सीने पर एक बड़ा पत्थर लगा, जिससे वे घायल हो गए। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि कांग्रेस की शर्मनाक हरकत! इंदौर में भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के विरुद्ध कुंठित कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा महिला कार्यकर्ता पर जानबूझकर जानलेवा हमला कर अराजकता का परिचय दिया है। जनता कांग्रेस के गुंडों को कभी माफ नहीं करेगी। इसी बवाल को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है।
कांग्रेस की शर्मनाक हरकत…
इंदौर में भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के विरुद्ध कुंठित कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा महिला कार्यकर्ता पर जानबूझकर जानलेवा हमला कर अराजकता का परिचय दिया है।
जनता कांग्रेस के गुंडों को कभी माफ नहीं करेगी। pic.twitter.com/n0V5CPJDW2
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) February 21, 2026
Indore BJYM-Congress Workers Dispute पुलिस के अनुसार कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर महिला अध्यक्ष सोनाली मिमरोत सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 115(2), 117(2), 189, 191, 296 और 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। एफआईआर में कई पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं, जबकि अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान और भूमिका की जांच जारी है।
इसी तरह की खबरें भोपाल से भी सामने आई है। राजधानी में सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। पुलिस ने पहले ही भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिससे कार्यकर्ता कार्यालय के करीब नहीं पहुंच सके। यहां भी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक–झोंक हुई। ग्वालियर में भाजयुमो ने विशाल रैली निकाली और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करने की साजिश रच रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-