अली फजल ने मणिरत्नम-कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की शूटिंग पूरी की

अली फजल ने मणिरत्नम-कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की शूटिंग पूरी की

अली फजल ने मणिरत्नम-कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की शूटिंग पूरी की
Modified Date: November 28, 2024 / 12:58 pm IST
Published Date: November 28, 2024 12:58 pm IST

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) फिल्म निर्माता मणिरत्नम की आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिनेता अली फजल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तमिल अभिनेता कमल हासन द्वारा निर्देशित ‘ठग लाइफ’ अगले साल पांच जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फजल ने कहा कि मणिरत्नम जैसे दूरदर्शी निर्देशक के साथ काम करना सम्मान की बात है और वह इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि दर्शकों पर इसका जादू किस तरह चढ़ता है।

फजल (38) ने एक बयान में कहा, ‘‘कमल हासन सर और इस असाधारण कलाकार दल के अन्य सदस्यों के साथ काम करने का अवसर कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। एक अभिनेता के रूप में पिछले दो महीने मेरे लिए परिवर्तनकारी रहे हैं….।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मणि सर ने एक ऐसी दुनिया रची है जो बहुत दिलचस्प और समृद्ध है तथा मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह फिल्म देश और विदेश के दर्शकों के लिए बहुत अधिक दिलचस्प है।’’

‘ठग लाइफ’ के लिए मणिरत्नम और कमल हासन 35 साल बाद फिर साथ आ रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार 1987 में आई फिल्म ‘नायकन’ में साथ काम किया था।

इस फिल्म में कलाकार तृषा कृष्णन, अभिरामी, नासिर, जोजू जॉर्ज, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी दिखाई देंगे।

भाषा यासिर वैभव

वैभव


लेखक के बारे में