आलिया भट्ट, नागार्जुन समेत कई सितारों ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना की

Ads

आलिया भट्ट, नागार्जुन समेत कई सितारों ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना की

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 05:15 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 05:15 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) आलिया भट्ट, नागार्जुन और ऋषभ शेट्टी सहित फिल्म उद्योग की विभिन्न हस्तियों ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और इसमें हमजा अली मजारी/जसकीरत सिंह रंगी के रूप में रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर प्रशंसा की है।

नागार्जुन ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में फिल्म को ‘‘अतुलनीय’’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसी फिल्मों में से एक है जो फिल्म निर्माण को प्रेरित एवं परिवर्तित करती है।’’

फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में 761 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

वहीं, आलिया भट्ट ने भी बीती रात एक पोस्ट में लिखा, ‘‘जसकीरत सिंह रंगी और यह पल… सबकुछ है। निर्देशक और अभिनेता का जादू पूरी तरह से तालमेल में है! ऐतिहासिक सफलता के लिए टीम धुरंधर को बधाई।’’

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा कर रणवीर सिंह, आदित्य धर, सारा अर्जुन और आर माधवन के अभिनय की तारीफ की।

उन्होंने लिखा, ‘‘रणवीर, मैं अब भी आपके काम के प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाई हूं। आर माधवन सर, आपकी वो शांत शक्ति और अधिकार…आपने देशभक्ति की भावना को गहराई से जगा दिया।’’

अभिनेता-निर्माता ऋषभ शेट्टी ने लिखा, ‘‘ फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आपको पहले ही दृश्य से जकड़ लेती है और अंत तक नहीं छोड़ती। शानदार कहानी, भाई, मुझे इसकी बारीकियां बेहद पसंद आईं। हर एक कलाकार का बेहतरीन प्रदर्शन है।’’

सिद्धांत चतुर्वेदी ने रणवीर को ‘बब्बर शेर’ बताते हुए उनके समर्पण की तारीफ की और निर्देशक आदित्य धर के काम को ‘‘अभूतपूर्व’’ करार दिया।

ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल