Mohan Cabinet Decision Today/Image Source: Mohan Yadav
Mohan Cabinet Decision Today: भोपाल: मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। मोहन कैबिनेट की बैठक में ओबीसी युवक युवतियों को शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना शुरू करने का फैसला लिया गया, होम गार्ड, अर्ध सैनिक बलों,सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए 4 हजार युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान 1 हजार रुपए युवक को और 1200 रुपए युवतियों को दिए जाएंगे।
मध्यप्रदेश में स्टेट AI मिशन प्रारम्भ कर रहे है।
6940 करोड़ रु की परियोजनाओं,योजनाओं की निरंतरता को कैबिनेट की मंजूरी।
रीवा जिले की महाना माइक्रो सिंचाई परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी।
दिव्यांग संस्थाओं में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को 18 हजार रु मानदेय प्रति माह देने का फैसला,पहले 9 हजार रु प्रति माह मानदेय मिलता था।
पूरक पोषण आहार योजना के तहत अति कम वजन के बच्चों के लिए अब राशि 8 रु से बढ़ाकर 12 रु प्रति माह की गई है जिससे कुपोषण में कमी आएगी।
मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ता में वृद्धि अब 58% महंगाई भत्ता हुए।
पेंशनर्स को 1 जनवरी 2025 से महंगाई राहत में 3% वृद्धि का फैसला।
पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक एरियर्स की राशि एकमुश्त मिलेगी।
इन्हे भी पढ़ें:-