जम्मू, सात अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को बूढ़ा अमरनाथ तीर्थयात्रा शुरू हो गई और यहां से 651 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ।
मंडल आयुक्त रमेश कुमार, जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कई नेताओं ने यहां भगवती नगर आधार शिविर से 14 वाहनों के एक काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जैन ने कहा कि दुर्घटना मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं।
पुंछ के राजपुरा गांव स्थित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।
भाषा यासिर सुभाष
सुभाष