अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने अपने 10 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट अमित शाह को सौंपी

Ads

अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने अपने 10 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट अमित शाह को सौंपी

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 12:40 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 12:40 PM IST

ईटानगर, 18 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि उन्होंने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान हुए राज्य के विकास पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की।

खांडू ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को सीमावर्ती राज्य में जारी अहम विकास योजनाओं के बारे में अवगत कराया और उनसे मार्गदर्शन एवं सहयोग मांगा।

अरुणाचल प्रदेश के लोगों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति, प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने में शाह के ‘‘अटूट समर्थन एवं गहरी रुचि’’ की प्रशंसा की।

खांडू को मुख्यमंत्री के रूप में 16 जुलाई को 10 साल पूरे हो गए।

भाषा नेत्रपाल मनीषा

मनीषा